विभूतिपुर: विभूतिपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय में सेविका ने एलएस को चप्पल से पीटा, मची अफरा-तफरी
बाल विकास परियोजना कार्यालय विभूतिपुर में एक आंगनवाड़ी सेविका ने एक महिला पर्यवेक्षिका को चप्पल से पिटाई कर दी। इसके बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। दो पक्षीय मारपीट की घटना में कार्यालय कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। आंगनवाड़ी सेविका केराई की विनीता कुमारी और महिला पर्यवेक्षिका अन्नु कुमारी बताई गई है। दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है।