मंडला: जिले के थाना बम्हनी बंजर में रोजगार प्रशिक्षण शिविर आयोजित, युवाओं को मिला रोजगार व कौशल विकास का अवसर
Mandla, Mandla | Apr 30, 2026 जिले के थाना बम्हनी बंजर में रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण एवं चयन शिविर का आयोजन किया गया, जहां युवाओं को रोजगार और कौशल विकास का बड़ा अवसर मिला। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में “प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन” के सहयोग से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे थाना बम्हनी में आयोजित हुआ।