पंचदेवरी: कटेया थाना क्षेत्र में किशोरी को बंधक बनाकर छेड़खानी, प्रताड़ना व हत्या की धमकी का आरोप, मामले में प्राथमिकी दर्ज।
कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बंधक बनाकर प्रताड़ित करने, छेड़खानी करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, गहने वापस मांगने पर एक महिला और उसकी मां ने उसे जबरन पकड़कर हाथ-पैर बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंसकर कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि बाद में दो अज्ञात युवक उसे अपने साथ ले गए