माडा: गोपद नदी के तट पर मिले बोरी में बंद युवक के शव की अब तक नहीं हुई शिनाख्त, लंघाडोल पुलिस की जांच जारी
जिले के लंघाढोल थाना क्षेत्र के गोपद नदी के तट पर बोरी में बंद एक अज्ञात युवक का शव बीते दिनों मिला था जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाया। इसके बाद आज दिनांक 13 जुलाई 2025 को शाम 4:00 बजे लंघाढोल पुलिस ने बताया कि नदी के तट पर मिले अज्ञात शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है ।