माडा: ग्राम पंचायत जोगियानी में नियमों को ताक पर रखकर सड़क का निर्माण, सड़क पर बिछायी गयी भस्सी
ग्राम पंचायत जोगियानी में मध्य प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सड़क से बोदरा टोला तक 4.5 किलो मीटर की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण का कार्य ठेकेदार विनय सिंह परिहार द्वारा कराया जा रहा है। उक्त सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने गुणवत्ता को तॉक पर रखकर सड़क निर्माण करने का आरोप लगाया है।