विदिशा: वन विभाग के डीएफओ के बंगले मे लगा पुराना विशाल काय पेड़ जड़ से हुआ धराशाही, रोड के किनारे गिरने से टली बडी दुर्घटना
वन विभाग के डीएफओ हेमंत यादव के बंगले में लगा एक पुराना सेमल का पेड़ सोमवार शाम 6 बजे अचानक धराशाही हो गया। पेड़ जड़ से उखाड़ कर सड़क के किनारे जा गिरा। गनीमत यह रही कि पेड़ सड़क पर नहीं गिरा और सड़क पर हो रही आवाजाही भी उस समय कम थी, पेड गिरने की वजह से डीएफओ के बंगले की दीवार, पानी की टंकी और कुछ अन्य सामग्री भी क्षतिग्रस्त हुई है।