बीजेपी पार्षद विकास जायसवाल की शिकायत पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय की नीलामी प्रक्रिया को लेकर सुनवाई शुरू कर दी है। पार्षद का आरोप है कि विद्यालय की नीलामी पूरी तरह अवैध तरीके से की गई, जिसमें न तो किसी वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया गया और न ही तकनीकी नियमों को ध्यान मे रखा गया।