कटकमदाग: टाटानगर-पटना बंदे भारत एक्सप्रेस का बरकाकाना में हुआ स्वागत
टाटानगर से पटना वाया बरकाकाना साप्ताहिक ट्रेन के बरकाकाना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आगमन के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित की गई। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जयसवाल शामिल हुए। उपस्थित रेलवे अधिकारियों ने मुख्य अतिथि मनीष जयसवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।