अशोक नगर: सूरज एग्रो के पास ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर शहर के सूरज एग्रो के पास एक ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया मिली जानकारी के अनुसार बेरखेड़ी निवासी अर्जुन पुत्र रणधीर सिंह लोधी उम्र 50 वर्ष रविवार को सुबह 11:00 बजे अपने गांव से अशोकनगर आ रहा था इसी दौरान विदिशा रोड स्थित सूरज एग्रो के पास ट्रक चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।