बानसूर: बानसूर में दो बाइकों की टक्कर, युवक और महिला घायल
Bansur, Alwar | May 5, 2026 बानसूर के बालावास रोड स्थित गुणी वाले हनुमान मंदिर के पास मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक और एक महिला घायल हो गए। सूचना पर ग्रामीणों ने दोनों को एम्बुलेंस से बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक प्रद्युम्न के हाथ में फ्रैक्चर होने पर उसे कोटपुतली रेफर किया गया।