गाज़ीपुर: कासिमाबाद तहसील में डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, पूरे जिले में 436 शिकायतें, मौके पर 40 का हुआ निस्तारण
गाजीपुर में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। प्रथम शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. ईरज राजा ने कासिमाबाद तहसील पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जिले की सभी सात तहसीलों में कुल 436 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 40 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।