टिकारी: पंचानपुर के टेपा में विवाहिता की हत्या के नामजद 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
Tikari, Gaya | Oct 18, 2026 पंचानपुर थाना क्षेत्र के टेपा गाँव से विवाहिता की हत्या में नामजद 2 आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुनारिक दास के पुत्र पंकज दास से हुई है। साथ में एक महिला भी शामिल है। दोनों के के खिलाफ मृतका के भाई ने FIR दर्ज कराया था। दोनों गिरफ्तार आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।