भोरे: भोरे के विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में मनाया गया शिक्षक दिवस, याद किए गए डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन
भोरे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शिक्षा विद तथा भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। सिक्षको ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को विस्तार से बताया।