भोरे: उचकागांव में कंप्यूटर क्लास कर घर वापस आ रही एक 17 वर्षीय किशोरी का हुआ अपहरण, प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
उचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव के 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण उसी गांव के कुछ लोगो ने कर लिया। घटना को लेकर अपहृता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। प्राथमिकी में आरोप है की दो सितंबर की संध्या उचकागांव से कंप्यूटर क्लास कर मेरी पुत्री घर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में गांव के कुछ लोग बाइक पर बैठकर अपहरण कर लिए।