भोरे: कुआरीडीह में जिला स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,25 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल के लिए हुआ चयन
प्रखंड क्षेत्र के कुआरीडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जिला प्रशासन के तत्वाधान में जिला स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 85कुश्ती खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें 25कुश्ती खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय विद्यालय खेल के लिए किया गया। तकनीकी पदाधिकारी सह खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर के कुश्ती कोच रिपुंजय यादव भी मौजूद रहे।