डुमरा: सीतामढ़ी में पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधूरे कार्य जल्द पूरे करने का निर्देश
सीतामढ़ी: बढ़ती गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए जिलाधिकारी रिची पांडेय ने समाहरणालय में पीएचईडी एवं विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी अधूरी पेयजल योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि कार्य में लापरवाही वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।