परिहार: परिहार में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात
परिहार प्रखंड क्षेत्र में बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है, जो CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो रविवार को सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुक्की मुशरनिया निवासी मनोज ठाकुर की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। बताया जा रहा है कि मनोज ठाकुर अपनी बाइक को निर्धारित स्थान पर खड़ी कर किसी काम से गए थे।