उधवा: उधवा प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शनिवार को अपराह्न करीब 5 बजे पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।