गोरखपुर: गोरखपुर में बेटे ने सो रहे पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद नौका टोला में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर की छत पर चढ़ गया और खुद ही लोगों के सामने अपने जुर्म का इकबाल कर लिया।मृतक की पहचान 50 वर्षीय ब्रम्हदेव कन्नौजिया के रूप में हुई है। बताया जा