महोबा: महोबा के तिन्दौली गांव के एक युवक ने अज्ञात कारणों से सुनसान मकान के अंदर फांसी लगाई, हुई मौत
Mahoba, Mahoba | Jun 26, 2026 महोबा के तिन्दौली गांव निवासी 20 वर्षीय राम प्रसाद राठौर ने अज्ञात कारणों के चलते सुने मकान के अंदर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। युवक कि मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।