लोहरदगा: शास्त्री नगर में स्ट्रीट लाइट से खुशी, कई जगह अब भी अंधेरा, ब्लॉक चौक पर जाम व नाली से परेशानी
लोहरदगा: शहर के वार्ड संख्या 4 स्थित शास्त्री नगर मंगलदेव कॉलोनी में गुरुवार को तीन गलियों सहित चार बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से अंधेरे की समस्या झेल रहे मोहल्लेवासियों को इससे काफी राहत मिली है। हालांकि वार्ड संख्या 4 में अब भी कई बिजली के खंभे ऐसे हैं, जहां केवल स्टैंड लगा हुआ है लेकिन लाइट नही