अलीगढ़ पुलिस में तैनात दो दरोगा सहित 6 पुलिसकर्मी महीने के अंत के दिन सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवानिवृत्त होने पर एसएसपी ने सभी लोगों को पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में बुलाया। इस दौरान एसएसपी ने सेवानिवृत हुए सभी पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाई और शॉल ओढ़ाकर उनको विदाई दी। इस दौरान एसएसपी ने उनको विदाई देते हुए बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की है।