दरभंगा: मिथिला विश्वविद्यालय मुख्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 सूत्री मांगों को लेकर जताया विरोध
दरभंगा के मिथिला विश्वविद्यालय मुख्यालय पर बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के द्वारा 15 सूत्री मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन मे मिथिला विश्वविद्यालय से जुड़े हुए कई महाविद्यालय के कर्मचारीगण मौजूद थे। जिन्होंने अपनी आवाजो को बुलंद करते हुए नारेबाजी की। मौके पर मौजूद लोगों ने बुधवार को दोपहर 1 बजे जानकारी दी।