बाह: मई गांव में खंडहर हवेली से उठते धुएं ने मचाई दहशत, ताला तुड़वाकर पहुंची पुलिस; जले चमगादड़ों से फैली दुर्गंध
थाना बाह की नौरंगी घाट चौकी क्षेत्र के ग्राम मई स्थित प्राचीन खंडहर हवेली से कई दिनों से धुआं और तेज दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बुधवार दोपहर 2 बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मौजूदगी में हवेली का ताला तुड़वाकर अंदर प्रवेश किया। जांच में पता चला कि आग की चपेट में आने से बड़ी संख्या में चमगादड़ जल गए थे, जिनसे उठी दुर्गंध और धुएं