विभूतिपुर: विभूतिपुर उत्तर मुखिया के खिलाफ 16 वार्ड सदस्यों ने मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
विभूतिपुर उत्तर पंचायत के 16 वार्ड सदस्यों ने अपने ही मुखिया विभा कुमारी के मनमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक लिखित आवेदन देकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है आपको बताते चलें कि वार्ड सदस्यों ने आवेदन में लिखा है कि हमलोग विभूतिपुर उत्तर पंचायत के वार्ड सदस्य है। मेरे पंचायत में कई महीनों से मुखिया द्वारा ना आम सभा कराया गया।