बारिश में घर का टिनशेड गिरने से मिट्टी के बरतन व घर गिरिश्ती का सामान दबा, हुआ भारी नुकसान, बकरी घायल
बछरावा रायबरेली। लगातार हो रही बारिश के चलते टीन सेडनुमा कमरा गिरकर मलबे में तब्दील हो गया। जिसमें घर गिरिश्ती का सामान तथा मिट्टी के बर्तन क्षतिग्रस्त हो गए तथा एक बकरी भी घायल हो गई। शनिवार दोपहर 1:00 बजे भर भरा कर गरीब का आशियाना गिरकर मलबे में तब्दील हो गया। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभा थुलेंडी में दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते शनिवार को गरीबे वल्द हनीफ के घर के पिछले हिस्से में लगा सीमेंटेड टिनशेड भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर के दूसरे हिस्से में थे, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, टिनशेड गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। परिजनों के अनुसार, बारिश के कारण घर के पिछले हिस्से में लगा टिनशेड अचानक ढह गया। मलबे की चपेट में आने से वहां बंधी एक बकरी घायल हो गई। परिवार के मुताबिक, मलबे में दबकर मिट्टी के कई बर्तन टूट गए। इसके अलावा गृहस्थी का कुछ सामान भी मलबे में दबने से क्षतिग्रस्त हो गया। टिनशेड गिरने के बाद परिवार को बारिश के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के चलते कच्चे और जर्जर भवनों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन को प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक मदद उपलब्ध करानी चाहिए।