सैदपुर: पियरी में बाइक सवार बदमाशों ने भट्ठा संचालक पर दिनदहाड़े की फायरिंग, चार पहिया वाहन में लगी गोली, क्षेत्र में दहशत
सैदपुर थानाक्षेत्र के पियरी बाजार में भट्ठा संचालक के चार पहिया वाहन पर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई। घटना के बाद फायरिंग करने वाले आरोपित मौके से फरार हो गए। बाद पीड़ित ने एक नामजद और 2 अज्ञात के विरुद्ध सैदपुर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस घटना की जाँच में जुट गई है।