भिनाय: ग्राम जेतपुरा में डाक सेवा शिविर सम्पन्न, ग्रामीणों को दी गई डाक सेवा की जानकारी, लाभान्वित हुए
Bhinay, Ajmer | Jun 3, 2025 ग्राम जेतपुरा में शाखा डाकघर जेतपुरा में अधीक्षक कमलेश के निर्देशन में डाक सेवा,जन सेवा मिशन के तहत शाखा डाकपाल जेतपुरा द्वारा डाक विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर मंगलवार शाम 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया।उक्त शिविर ग्राम पंचायत भवन में आयोजित हुआ।शिविर में कुल 40 ट्रांजेक्शन किए गए।शिविर में बीमा धन 5 लाख रुपये सहित अन्य आर्टिकल बुक किए गए।