शाहजहांपुर: एसपी ने ईदगाह पर नगर निगम के कैंप कार्यालय में लोगों से गले मिलकर जनपद वासियों को दी ईद की बधाई
शाहजहांपुर महानगर में बड़ी ईदगाह पर नगर निगम द्वारा स्थापित किए गए कैंप कार्यालय में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने लोगों से गले मिलकर जनपद वासियों को ईद की बधाई दी। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्रा एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडे एसपी सिटी संजय कुमार ने भी लोगों से गले मिलकर ईद पर दिली मुबारकबाद पेश की।