जनता कॉलोनी चौराहे पर अचानक गिरा CCTV कैमरे का खंभा, टला बड़ा हादसा
इंदौर। दिनेश सिंह। जनता कॉलोनी (नंदानगर) चौराहे पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे अचानक CCTV कैमरे का खंभा गिर गया। बताया जा रहा है कि खंभा पहले से ही खराब हालत में था।
खंभे के पास विद्युत लाइन होने के कारण घटना के बाद आसपास करंट फैलने की स्थिति भी बनी। रहवासियों ने सतर्कता बरतते हुए विद्युत तार को अलग किया, जिससे संभावित हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही नगर निगम के विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में गिरे हुए खंभे को हटा दिया। घटना के दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची।
गनीमत रही कि खंभा गिरने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
स्थान: जनता कॉलोनी (नंदानगर) चौराहा
#Indore #CCTV #ElectricitySafety #IndoreNews #BreakingNews
Indore, Indore | Sep 23, 2026