इंदौर कमिश्नर कार्यालय में जनसुनवाई, बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी
इंदौर कमिश्नर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इंदौर कमिश्नर संतोष सिंह ने फरियादियों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में सामने आए मामलों में पारिवारिक विवादों की संख्या अधिक रही। इनमें पति-पत्नी के विवाद, भाई-भाई के बीच विवाद और पड़ोसियों से जुड़े मामले शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनकर आवश्यकतानुसार दोनों पक्षों से जानकारी ली जाती है। इसके बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।
शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायत पर की जा रही कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी। संबंधित पुलिस टीमों को मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है�
Indore, Indore | Sep 22, 2026