बाह: बिजकौली दीवार हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन
थाना बाह के बिजकौली में दीवार गिरने से हुए हादसे के बाद सोमवार शाम करीब 5 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन गांव पहुंचे। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले हीरालाल (60) व योगेश (45) के स्वजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान घायलों की स्थिति की भी जानकारी ली गई। हादसे में घायल उत्तम सिंह (50), धर्मेंद्र स