बाह: बिजकोली गांव में दीवार गिरने से ताश खेल रहे सात लोग दबे, दो की मौत और पांच गंभीर घायल
बाह क्षेत्र के बटेश्वर चौकी अंतर्गत गांव बिजकोली में रविवार सुबह करीब 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव में निर्माणाधीन एक बेसमेंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। उस समय पास ही बैठकर ताश खेल रहे सात लोग दीवार की चपेट में आ गए। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ