आंवला: आंवला में बाबा साहब का बोर्ड हटाने का विरोध, भीम आर्मी ने स्टेट बैंक चौराहे पर कार्य को रुकवाया
Aonla, Bareilly | Jun 14, 2026 आंवला नगर में स्टेट बैंक चौराहे पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के लाइट बोर्ड को हटाने की सूचना पर रविवार सुबह दस बजे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उनके विरोध के कारण बोर्ड हटाने का कार्य रोकना पड़ा।