जौनपुर: शीतला चौकियां धाम सम्पर्क मार्ग का होगा कायाकल्प, राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने किया शिलान्यास
राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने धर्मार्थ योजना के अंतर्गत लखनऊ-माझीघाट मार्ग पर प्रसाद स्कूल से चौकियां माता धाम तक संपर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं विकास कार्य का विधिवत पूजन अर्चन करके शिलान्यास किया। रविवार की सुबह लगभग 11 बजे इस संपर्क मार्ग की स्वीकृत लम्बाई लगभग 1630 मीटर है तथा स्वीकृत लागत 272 लाख रुपए है।