अशोकनगर नगर पालिका परिषद द्वारा 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित हुए विसर्जन कुंड का रविवार को शाम 7 बजे विधिवत लोकार्पण किया गया। लोकार्पण अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष नीरज मानोरिया ने कहा कि पूर्व में यहां एक छोटा कुंड था, जिसमें शहर में निकलने वाली धार्मिक झांकियों एवं प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता था। लंबे समय से शहरवासियों की एक विसर्जन कुंड की मांग थी।