शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी ने 8 समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया
दरअसल भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों की आठ समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन देकर किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान करने की मांग की। इसके अलावा भी मौसम बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की।