पीलीबंगा पुलिस ने 400 प्रेगाबलीन कैप्सूल्स सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज सोमवार को जानकारी देते बताया कि मदनलाल एएसआई की मय टीम पीलीबंगा से गोलूवाला रोड गैरा आबाद कॉलोनी मंडी पीलीबंगा से आरोपी अयूब खान उर्फ कालू को 400 प्रेगाबलीन कैप्सूल्स सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।