खंडवा नगर: पीएम रिपोर्ट से खुलासा: हत्यारे ने युवक के सिर पर भारी वस्तु से वार कर की हत्या
खंडवा के टिगरिया ग्राम में 10 दिन पहले एक एचआईवी पीड़ित युवक की लाश मिली थी। पुलिस इसे सड़क दुर्घटना या अन्य हादसा मानकर जांच कर रही थी। लेकिन पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि यह हत्या है। किसी ने साजिश के तहत भारी वस्तु से युवक के सिर के पीछे वार किया है। जिससे रक्त का थक्का जम गया और युक्क की मौत हो गई।