सिमडेगा: जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस ने एक दिन पूर्व मनाया महिला कांग्रेस स्थापना दिवस
सिमडेगा जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की ओर से शनिवार को 1 दिन पूर्व महिला कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया। जिला अध्यक्ष शांति बाला केरकेट्टा के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तस्वीर पर पुष्पांजलि करते हुए श्रद्धांजलि दी।उन्होंने कहा कि 1984 में महिला कांग्रेस का गठन किया गया था, और आज तक लगातार महिलाओं की सेवा में समर्पित है।