सिमडेगा: महाबुआंग में शराबी पति ने किया झगड़ा तो पत्नी ने जहरीली कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर
महाबुआंग निवासी लीलावती देवी नामक महिला का पति शनिवार की देर रात शराब के नशे में घर आया और अपनी पत्नी से झगड़ा करते हुए मारपीट करने लगा। पति की बातों से गुस्सा कर लीलावती ने जहरीली कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसके परिजन उसे 15 सितंबर की अहले सुबह सदर अस्पताल लेकर आए। अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।