पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ पुलिस ने आयोजित किया साइबर सुरक्षा अभियान 2.0, साइबर ठगों पर लगाम लगाने की तैयारियां
पिथौरागढ़ पुलिस ने साइबर अपराध रोकने के लिए 'साइबर सुरक्षा अभियान 2.0' शुरू किया है। जिलेभर में अधिकारियों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए और साइबर ठगों के खतरों से बचाव के उपाय बताए। पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी में फंसने से बचाव के निर्देश दिए और ठगी शिकार होने पर तुरंत संपर्क करने की सलाह दी।