कासगंज: थाना ढोलना पुलिस ने प्रमुख ढोलना चौराहे पर सुरक्षा को लेकर लगाए 4 सीसीटीवी कैमरे
कासगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार की दोपहर 12 बजे थाना ढोलना क्षेत्र के प्रमुख ढोलना चौराहे पर 4 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए गए। पुलिस द्वारा लगाए गए इन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौराहे पर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी की जा सकेगी।