मुशहरी: मिठनपुरा के क्लब रोड इलाके में डिक्की से उड़ा लिए ₹40 हजार, 6 दिन बाद केस
मिठनपुरा के क्लब रोड इलाके में बेला स्थित एक फैक्ट्री कर्मी की बाइक की डिक्की से बदमाशों ने 40 हजार रुपये से भरा बैग उड़ा लिया। शंकर पाठक ने मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया, लेकिन टालमटोल करते हुए छह दिनों तक पीड़ित को दौड़ाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। यह अलग बात है कि हाथों- हाथ प्राथमिकी दर्ज कर पीड़ित को रिसीविंग देने का पुलिस मुख्याल