रामपुर: चाकू चौराहे के निकट चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, घायल हुए तीन युवक ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Mar 20, 2024 थाना पटवाई क्षेत्र के ग्राम निसबी निवासी 20 वर्षीय विशेष, 20 वर्षीय अंकित और 18 वर्षीय राजकुमार मोटरसाइकिल से प्लाई वुड फेक्ट्री काम पर जा रहे थे। चाकू चौराहे के निकट तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। घायलों को रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है।