रामपुर: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में आज होगा नामांकन, सुरक्षा के कड़े और व्यापक इंतजाम
Rampur, Rampur | Mar 20, 2024 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रामपुर जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नामांकन प्रक्रिया को फॉलो करने के लिए जो खाका खींचा है, उसी पर खरा उतरने के लिए पुलिस अधिकारी कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी टाइम पॉइंट पर पहुंच गए हैं। नामांकन के पहले दिन कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार से लेकर अन्य पांच स्थान पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है सभी जगह पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं।