रामपुर: कोतवाली क्षेत्र में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष नोमान खान ने रामपुर लोकसभा सीट के चुनाव को लेकर दी प्रतिक्रिया
Rampur, Rampur | Mar 19, 2024 इंडिया गठबंधन के मंच पर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी का गठबंधन हुआ है जिसमें रामपुर लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में आई है। प्रत्याशी की घोषणा समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान करेंगे। इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष नोमान खान से बात की गई तो नोमान खान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम गठबंधन का धर्म निभाएंगे।