सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसपी कार्यालय ने गुरुवार रात में 08 बजे प्रेसनोट जारी कर बताया कि एसपी सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं ASP सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में SDOP दतिया आकांक्षा जैन द्वारा डगरई टोल प्लाजा के पास सघन वाहन चेकिंग की गई।