मुरैना नगर: 6 साल से पानी में डूबा जौरी का वार्ड-10,परेशान महिलाएं पहुंचीं कलेक्ट्रेट,बोलीं अब तो दिलाइए इस मुसीबत से छुटकारा।
मुरैना नगर निगम के वार्ड-10 जौरी में छह साल से जलभराव की समस्या बनी है। परेशान करीब एक दर्जन महिलाएं बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं और कलेक्टर से शिकायत की। उनका कहना है कि एक साल से हालात ज्यादा खराब हैं।बच्चे,बुजुर्ग और महिलाएं परेशान हैं, कई महिलाएं गिरकर घायल हो चुकी हैं।पार्षद से कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। महिलाओं ने स्थायी राहत की मांग की।