शाजापुर: जिला अस्पताल से प्रसूता को घर छोड़ने के लिए 108 एंबुलेंस चालक ने मांगे रुपए, नहीं देने पर छोड़ने से किया मना
शाजापुर जिला एक बार फिर निशुल्क सेवाओं के बदले में भी रुपए मांगने का मामला सामने आया है दरअसल जिला अस्पताल में 10 जुलाई को संतोष बाई को उनके परिजन ने डिलीवरी के लिए भर्ती किया था और डिलीवरी होने के बाद 12 जुलाई को डिस्चार्ज कर दिया गया ।प्रसूता के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसूता संतोष बाई अस्पताल अपने घर कलवा गांव छोड़ने के लिए108एंबुलेंस चालक ने रुपए मांगे